बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकली तंबाकू उत्पाद और जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। सेंट्रल जीएसटी टीम ने शनिवार को सरकंडा स्थित ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की।

📌 छापेमारी की शुरुआत:शनिवार को दोपहर 12 बजे सेंट्रल जीएसटी की टीम करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सरकंडा पहुंची। अधिकारी सीधे फैक्ट्री में घुसे और गेट बंद कर जांच शुरू की।
📌 पिछली घटनाएं:
कुछ दिन पहले तखतपुर पुलिस ने नकली तंबाकू जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जीएसटी विभाग को भी शिकायत की गई थी।
सरकार को हुआ करोड़ों का नुकसान
जानकारों के अनुसार एक कंपनी नकली तंबाकू बनाकर बेचने के साथ-साथ जीएसटी चोरी कर रही थी। इस चोरी से सरकार को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
क्या मिली जानकारी?
जीएसटी टीम ने फैक्ट्री से दस्तावेज, आय-व्यय और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।



