


00 मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रत्याशी ने वार्ड के नागरिकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क
बिलासपुर। वार्ड नंबर 52 लिंगियाडीह क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप पार्टी पाटिल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पार्षद संध्या तिवारी के हाथों किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकों के साथ महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती संध्या तिवारी ने कहा कि वार्ड की तरक्की और विकास के लिए दिलीप भाई का जीतना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिन-रात मेहनत करें और घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के दृष्टिकोण और योजनाओं के बारे में जागरूक करें। तिवारी ने कहा, “दिलीप पाटिल जैसे मजबूत नेतृत्व वाले उम्मीदवार की जीत से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।”इस अवसर पर तिवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और दिलीप पाटिल जैसे ईमानदार और मेहनती प्रत्याशी इस दिशा में बड़ा बदलाव लाएंगे।
कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश
संध्या तिवारी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे भाजपा सरकार की असफलताओं और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से मतदाताओं तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनहित की कई योजनाओं को रोक दिया है, जिसे फिर से लागू करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा।

इस अवसर पर दिलीप पाटिल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड की जनता इस बार कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय नेता, पार्टी पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।
दिलीप पाटिल की प्रमुख प्राथमिकताएं:
- वार्ड में बेहतर सड़क और सफाई व्यवस्था।
- पेयजल की नियमित आपूर्ति।
- महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर।
- स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ती बनाना।
- सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग की समस्या का समाधान।



