Latest news

बिलासपुर ने कोरबा को  हराकर 7 वीं बार सीनियर कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप का ख़िताब जीता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर नगर की टीम मे शामिल कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 24 वी अंतर जिला ओपन सीनियर कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप का चैंपियन रोमांचक फाइनल मुकाबले मे कोरबा को लगातार दूसरी बार 3 अंको से हराकर लगातार सातवीं बार अंतर जिला कबड्डी चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया की तीन दिवसीय 28 से 30 जनवरी 2025 तक ओपन अंतर जिला ओपन सीनियर कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन जिला कबड्डी संघ रायगढ़ की मेजबानी राम लीला दशहरा मैदान मे किया गया था जिसमे बिलासपुर ने कोरबा को फाइनल मुकाबले मे लगातार दूसरी बार हराया व सातवीं बार अंतर जिला कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया इस चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ की सभी जिलों व इकाई की लगभग 38 टीमों ने भाग लिया था बिलासपुर ने फाइनल मुकाबले मे कोरबा टीम को 47-44के मुकाबले 3 अंको से हराकर लगातार सातवीं बार ओपन सीनियर कबड्डी का चैंपियन बना इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले मे बिलासपुर नगर ने बिलासपुर जिला टीम को 53-33 के मुकाबले 20
अंको से हराकर फाइनल मे पंहुचा था दूसरे सेमीफाइनल मे कोरबा ने रायगढ़ को हराकर फाइनल मे पंहुचा था विजेता टीम बिलासपुर को 10000 रु व ट्रॉफी उपविजेता टीम कोरबा को7000 रु व ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर रही टीम बिलासपुर जिला को 5000 व चौथे स्थान पर रही टीम मेजबान रायगढ़ को भी 5000 रु व ट्रॉफी स्व. ओ पी जिंदल की स्मृति मे नवीन जिंदल द्वारा प्रदान किया गया प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी कोरबा टीम के मूलचंद मार्को, बिलासपुर के अजय मरावी को बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर फूलचंद को चुना गया व ट्रॉफी प्रदान किया गया इस चैंपियनशिप के निर्णायक छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के राष्ट्रीय निर्णायक मुकेश साहू, श्री राम साहू, बाबूलाल चंद्रा व राज्य निर्णायक, सरिता सिदार, पीलू राम पारकर, यंत राम कैवर्त, वशिष्ठ यादव, घनश्याम कैवर्त, आदि ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. राजेश पटनायक थे इस चैंपियनशिप से चयनित खिलाडी 70 वी राष्ट्रीय सीनियर ओपन कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा जो कटक ओड़िसा मे 22 से 25 फ़रवरी तक आयोजित है विजेता टीम मे – मनीष यादव (कप्तान ), संस्कार मिश्रा, अजय मरावी, राहुल यादव, मूलचंद, फूलचंद, खेमचंद पोर्ते, विशाल , नितेश टीम मे शामिल थे इन खिलाड़ियों के विजेता होने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव,बिलासपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा उपाध्यक्ष सौरभ राय,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव प्रदीप यादव , नगर कबड्डी संघ अध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, सचिव जीतेन्द्र सराफ, रेफरी बोर्ड चेयरमैन हर्बनश कश्तरिया, कबड्डी कमेंट्रेटर पीतांबर पोर्ते,राम कुमार टंडन जिला कबड्डी संघ सदस्य रूप सिंह नेटी महेंद्र पटे, राकेश देवागन, दुर्गेश साहू, बिजेंद्र पटेल,आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।