Latest news

बिलासपुर के विकास को प्राथमिकता देंगी पूजा विधानी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

टिकट मिलने के बाद मीडिया से की बात

00 पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अमर अग्रवाल से मिलने पहुंची

बिलासपुर। भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम  से पूजा विधानी को मेयर का उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद पूजा विधानी ने जनता को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी पार्टी पर विश्वास जताया है, और वह इस विश्वास को कायम रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगी।

पूजा विधानी ने कहा, “बिलासपुर के विकास के लिए मेरी योजनाएं तैयार हैं। हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर होगी। मैं जनता के हर वर्ग के साथ खड़ी रहूंगी

उन्होंने भाजपा की की नीतियों और क्षेत्रीय विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा, पार्टी ने हमेशा हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। कोसी के विकास से लेकर युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने तक, हमारी प्राथमिकता सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है।”

पिछले कुछ सालों में क्षेत्र में आई समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने वादा किया कि अगर वह चुनी जाती हैं, तो क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए योजनाओं पर जोर दिया।

भाजपा का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। पूजा विधानी को उनकी मजबूत छवि और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जाना जाता है। अब यह देखना होगा कि क्षेत्र की जनता इस युवा नेता पर कितना भरोसा जताती है।

महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देंगी पूजा विधानी ने टिकट मिलने के बाद महिलाओं की समस्याओं पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में महिलाओं को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। पूजा ने वादा किया कि चुने जाने पर वह सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएंगी।

उन्होंने कहा, “महिलाओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं इस मुद्दे पर तत्काल काम शुरू करूंगी, ताकि हर महिला को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण मिल सके।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।