00 10 नगर निगम के प्रत्याशियों की हुई घोषणा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी और नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक विधानी की पत्नी एल पद्मजा पूजा विधानी का नाम शनिवार को ही तय कर लिया गया था तय कर लिया था। इसकी अधिकृत घोषणा जल्द होने की चर्चा है। रात तक इस पद के लिए लक्ष्मी कश्यप और शैलेंद्र यादव का नाम आगे चल रहा था। बिलासपुर में भाजपा महतारी वंदन योजना का लाभ लेना चाहती है ।
पूजा विधानी का नाम महतारी वंदना कार्यक्रम से जोड़कर चर्चा में आया है। वे पार्टी के एक भरोसेमंद चेहरा मानी जा रही हैं, जिनका महिलाओं और युवा वर्ग के बीच अच्छा प्रभाव है। भाजपा का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और उनकी सुलभ छवि पार्टी को चुनावों में मजबूती दे सकती है।



