Latest news

छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस इधर से उधर, मित्तल को जनसंपर्क की जिम्मेदारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। IAS रवि मित्तल को जनसंपर्क आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले और नियुक्तियाँ:

  1. जन्मेजय महोबे (IAS 2011): प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  2. जगदीश सोनकर (IAS 2013): प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।
  3. एस. जयवर्धन (IAS 2014): कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को कलेक्टर, सूरजपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  4. विजय दयाराम के (IAS 2015): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  5. रवि मित्तल (IAS 2016): कलेक्टर, जशपुर को आयुक्त, जनसंपर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद के साथ-साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  6. श्रीमती तुलिका प्रजापति (IAS 2016): संचालक, महिला एवं बाल विकास को कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  7. रोहित व्यास (IAS 2017): कलेक्टर, सूरजपुर को कलेक्टर, जशपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  8. सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई (IAS 2018): आयुक्त, नगर पालिक निगम, कोरबा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  9. कुमार बिश्वरंजन (IAS 2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा को उप सचिव, मंत्रालय के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  10. जयंत नाहटा (IAS 2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दंतेवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है।
  11. मयंक श्रीवास्तव, भा.पु.से. (2006) आयुक्त, जनसंपर्क की सेवायें गृह विभाग को वापस लौटाता है।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।