Latest news

किरण बने भाजपा के दोबारा  प्रदेश अध्यक्ष, बधाई देने बिलासपुर से पहुंचे नेता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00  निकाय चुनाव में मिलेगी बड़ी सफलता : अमरजीत

बिलासपुर। भाजपा ने दूसरी बार जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की है। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि अमरजीत सिंह दुआ ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई दी। अमरजीत का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव के नेतृत्व में हमे आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिलासपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर चुना जाएगा। और बिलासपुर जिले में सभी नगर पंचायत नगर पालिका में भी भाजपा का बहुमत होगा और भाजपा के ही अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। बिलासपुर नगर निगम में 50 से अधिक पार्षद बीजेपी की जीत होगी। आज रायपुर में अमरजीत सिंह दुआ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सभी नगर पंचायत नगर पालिका तथा नगर निगम में भाजपा को सफलता मिलेगी। और संगठन भी मजबूत होगा। और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम गांव में लहराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

किरण सिंह देव फिर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, अमरजीत सिंह दुआ ने दिया बधाई, कहा नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निगम चुनाव तथा पंचायत में भाजपा का परचम लहराएगा

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।