बिलासपुर / मुंबई ओपन आल इंडिया कराते प्रतियोगिता मुंबई के लिए आज छत्तीसगढ़ कि कराटे टीम रवाना हुई।
छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन के महासचिव खेत्रो महानंद ने बताया की यह प्रतियोगिता 17 जनवरी से 19 जनवरी तक महाराष्ट्र के शाहजी राजे भोसले अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुंबई अंधेरी-पश्चिम में आयोजित की जाएगी।जिसमे छत्तीसगढ़ के 32 खिलाड़ी सहित पूरे देश से लगभग 2500 खिलाड़ी के विभिन्न राज्यों से भाग लेंगे काता और कुमिते के प्रतिभागी अपना दम खम्ब दिखायेंगे।जिसमे छत्तीगढ़ कराटे फेडरेशन के महासचिव खेत्रो महानंद के मार्गदर्शन में खिलाड़ी आज ज्ञानेस्वरी एक्सप्रेस से रवाना हुई विदित हो की खिलाड़ियो ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त कर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। टीम में शिवा निर्मलकर , स्वेता दास , गुंजन महानंद , आराधना यादव , मयंक रत्नाकर , इशांन ओगरे , अद्वितीय तिवारी अंकुश नारंग , राजीव साहू , उमंग सिंह , वीर महंत , अविनाश जैन , ऋषब बंदे , शशिप्रभा जगत , रौशनी कश्यप , सुरभि रत्नाकर , जॉनशन एक्का , युवराज गगोई , अक्षत पांडेय , अरनव यादव , अभिनीत , अष्विता , दीक्षा , जैसमिन , एक्ता टीम में शामिल है टीम के कोच विशाल पाटले व प्रेमराज बंजारे हैं उक्त खिलाड़ियों को कल रात्रि होटल साईं अमृत में डॉ. गिरीराज अध्यक्ष एवं नवीन सिंह ( सी.एम .एम दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ) के हातो ट्रैक सूट प्रदान कर पदक जीत कर लौटने कि शुभकामनयें बधाई एवं अभिभावकगण द्वारा शुभाशीष देकर विदाई दी गई।



