Latest news

BNI राष्ट्रीय व्यापार मेला: संडे  बना फन डे, दिव्यांगों ने लूटी वाहवाही, 11 विभूतियों का हुआ सम्मान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। बीएनआई व्यापार व उद्योग मेले में रविवार को हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे थे। मेले के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ की 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा युवान मैराथन, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन हुए। इस दौरान सक्ती से आए दृष्टिबाधित बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया।

रविवार सुबह विवेकानंद जयंती ‘युवा दिवस’ पर दिल्ली आईएस एकेडमी के सहयोग से युवान मैराथन हुआ। इसमें 300 से अधिक लोगों ने उत्साह से भाग

लिया। बीएनआई बिलासपुर व्यापार व उद्योग मेला के अध्यक्ष डॉ. किरनपाल सिंह चावला ने लोगों को जीवन में ध्यान के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ शिशु रोग चिकित्सकों ने जांच की। जिसमें निर्णायक चिकित्सक समिति द्वारा प्रथम स्थान पर मिहिर शर्मा, द्वितीय स्थान पर आयांश सिंह ठाकुर, और तीसरे स्थान पर दिशंक कुरें रहे। क्यूट बेबी प्रतियोगिता में श्रीशा शराफ ने 3-5 आयु समूह में अव्वल रहीं। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू व बिल्ह्य विधायक धरमलाल कौशिक मौजूद रहे।

कमल समेत इन्हें किया गया सम्मानित

BNI BILASPUR व्यापार एवं उद्योग मेला

11 विभूतियों में प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, रामकृष्ण अस्पताल के डॉ. संदीप दवे, श्री शिवम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. सतीश मंत्री, आचार्य डॉ. पुष्पा दीक्षित, डॉ. दिनेश मिश्रा, फिल ग्रुप के प्रवीण झा, बीएनआई रायपुर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश वैश्य, अमित जायसवाल, श्रद्धा साहू, दुर्गा, बीएनआई दुर्ग भिलाई से भूपेंद्र मेमा शामिल रहे।

दृष्टिबाधित बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

दृष्टिबाधित विद्यालय सक्ती के 15 बच्चों ने अपने मधुर गायन से दर्शकों की तालियां बटोरी। “बिन बोले सब कुछ जानदा, किस आगे किजे अरदास” शब्द ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। इन्हें सुभाष सवन्त्री ने 5001 रुपए का पुरस्कार दिया। इसी तरह दिव्यांग बच्चों के समूह द्वारा प्रस्तुत गजल भी अद्भुत रही। छत्तीसगढ़ के राज्यगीत ‘अरपा पैरी की धार’ की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान बीके स्वाति, संतोषी, जसबीर सिंह चावला, कमल छाबड़ा सहित अन्य ने मदद की घोषणा की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।