Latest news

नवपदस्थ डीईओ डॉ अनिल तिवारी ने कार्यभार किया ग्रहण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर | स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू को हटा दिया है। साहू को एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे के बाद से ही हटाने की चर्चा थी। इसके अलावा कई और मामलों में साहू के खिलाफ शिकायतें थीं। आखिरकार साहू को हटाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कवर्धा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी को डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वे सेजेस स्कूलों के भी प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गुरुवार को जारी आदेश में 6 अधिकारी व शिक्षक प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार की दोपहर डॉक्टर तिवारी ने बिलासपुर डीईओ का पदभार ग्रहण कर लिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।