00 नाबालिग चल रहा था ट्रैक्टर, वाहन भी जब्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऊर्तम में भौतिक सत्यापन के भ्रमण के दौरान अवैध रूप से बिना पर्ची के baima naugoi के धान को दर्री घाट समिति में बेचने ले जाया जा रहा था। दोनों ट्रैक्टर को रुकवाकर पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाया का रहा था।
Darrighat उपार्जन केंद्र में कर्रा के किसान चंद्रिका वैष्णव के खाते में विक्रय हेतु baimaa naogoi से लगभग 200 बोरी 80 क्विंटल धान के जाते हुए पकड़ा गया बेईमा नऊगोई का कोई भी रकबा दर्रीघाट में पंजीकृत नहीं है। अतः यहां के धान को वहां खपने की आशंका में धान को ट्रैक्टर सहित जब्त कर ऊर्तम उपार्जन केंद्र में रखा गया है एवं मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार मुकेश देवांगन एवं नायब तहसीलदार विभोर यादव बिलासपुर द्वारा यह कार्यवाही की गई।



