रायपुर।राज्य शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। डॉ.सलीम राज को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर प्रदेश के वक्फ संस्थाओं के मुतवल्ली एवं पदाधिकारियों, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।