Latest news

धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद में सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पूरब बड़े ही श्रद्धा भावना हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह पर्व  सुखमणि साहिब सर्कल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से मनाया जाता है
श्री सुखमणि साहिब सर्कल द्वारा यह पर्व मनाने  तीन दिनों का विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर अमनदीप कौर पटना साहिब वाले को आमंत्रित करके रशमई कीर्तन करवा कर साथ संगत निहाल हुई
इस पर्व को मनाने हेतु 11 श्री सहज पाठ साहिब रखवाया गया था जो साथ संगत के सहयोग से आज सुबह 7:50 को विशेष ड्रेस कोड करके साथ संगत के साथ समापन किया गया उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया कार्यक्रम की इस कड़ी में गुरु पर्व की खुशी में जगह जगह जा कर सभी सदस्यों द्वारा नाश्ते के लंगर की सेवा भी की गई उपरांत शाम के विशेष दीवान का समापन करते हुए दीपमाला आतिशबाजी के साथ यह पर्व खुशियों के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुखमणि साहिब सर्कल के सभी सदस्य दलजीत कौर हरमीत कौर मनप्रीत कौर डॉली कौर रविंदर कौर संदीप कौर जसमीत कौर गुड़िया सलूजा रश्मि कौर रोशनी कौर रमनप्रीत कौर अर्पित कौर रिया कौर सुष्मिता कौर प्राची कौर सुरजीत कौर एवं मुस्कान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर्स मनदीप सिंह गंभीर सिंह छाबड़ा चरणजीत सिंह नरेंद्र सिंह सलूजा हरजीत सिंह जोगिंदर सिंह अमरजीत सिंह जगदीप सिंह रणजीत सिंह गुरमीत सिंह गुरभेज सिंह एवं हेड ग्रंथी भाई मान सिंह का विशेष सहयोग रहा ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।