बिलासपुर।बेलतरा विधायक श्सुशांत शुक्ला ने आज समूह की दीदियों को लाभांश का चेक वितरित किया। बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत स्थापित पशु आहार इकाई जो कि जय भारत स्व सहायता समूह द्वारा पिछले 1.6 वर्ष से संचालित है। इकाई का वर्तमान टर्न ओवर 2 करोड़ से अधिक है एवं समूह के द्वारा 21 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है जिसका लाभांश आज विधायक श्री सुशांत शुक्ला के कर कमलों द्वारा वितरित कर समूह के सभी सदस्यों को लखपति दीदी की श्रेणी मे लाया गया।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने समूह की दीदियों को बांटा लाभांश का चेक, दीदियां बनी लखपति
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।