Latest news

टाटा मोटर्स फाइनेंस के प्रतिनिधियों पर लूट का आरोप: पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी फरार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। जिले में फाइनेंस कंपनियों को उनकी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और कानून के पालन के निर्देश देने के बावजूद, टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि पर लूट की गंभीर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। घटना 02 जनवरी 2025 को थाना कोनी क्षेत्र में हुई, जहां EMI न भरने पर एक ट्रक को सीज करने के नाम पर लूटपाट की गई।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपी सोहेल खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अपराध क्रमांक 05/2025 के तहत धारा 309(4) BNS में केस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वर्तमान में फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

पिछले महीने, 02 दिसंबर 2024 को, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने जिले में कार्यरत फाइनेंस कंपनियों के साथ बैठक कर फाइनेंस किए गए वाहनों की सीजिंग और रिकवरी के लिए उचित प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि कोई फाइनेंस कंपनी इस प्रक्रिया का उल्लंघन करती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी तलाश कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।