Latest news

प्रेमिका की चाकू मार कर हत्या, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भड़का आक्रोश… परिजन ने कहा आरोपी को फांसी पर लटकाएं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।बीते  शुक्रवार को सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में प्रेमी ने घर घुसकर अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दूसरे दिन शनिवार को मृतका के घर वाले और मोहल्लेवासियों ने आरोपी को 1 सप्ताह के अंदर फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

वारदात के बाद  रहवासियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।प्रदर्शनकारियों का कहना है किजिस तरह से घर में घुसकर ज्योति की हत्या की गई उससे जाहिर है कि आरोपी अपराधी किस तरह से बेखौफ हो चुके है।
बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्लेवासी और युवती के परिजन ने पुलिस के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि अगर समय रहते नशे और इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नही लगाई गई तो ऐसे तत्वों केहौसले बुलंद होंगे। मोहल्ले में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि
अगर जल्द से जल्द इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग नेहरू चौक पर विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेऔर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।