बिलासपुर। अखिल कांग्रेस कमेटी के महासचिव असम प्रभारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास पर भिलाई से प्रस्थान कर बिलासपुर रतनपुर बेलगाहना होते हुए पेंड्रा पहुंचेंगे दोपहर 1:30 बजे जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी के निवास पहुंचकर उनके पिताजी स्वर्गीय शिवनारायण तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे शोक संतृप्त परिवार से सवेन्दना व्यक्त करेंगे दोपहर 2:00 बजे पेंड्रा से रवाना होकर महेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर प्रवास पर जाएंगे रात्रि विश्राम बैकुंठपुर में करेंगे उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठता अभय नारायण राय ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे भिलाई निवास स्थान से रवाना होकर बिलासपुर रतनपुर डांड सागर होते हुए पेंड्रा पहुंचेंगे रास्ते में बिलासपुर रतनपुर एवं बेलगाहना में कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ उनकी अगवानी एवं स्वागत किया जायेगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गण विधायक पूर्व विधायक उपस्थित रहेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेंड्रा जिला जीपीएम के प्रवास पर रहेंगे
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।