Latest news

कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी का पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आज रहेगा सघन दौरा,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज मंगल वार को एक दिवसीय प्रवास पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ।
अपराह्न ढाई बजे श्री तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा गांधी चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन तथा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात वे श्री गोलू बंगानी के निवास स्थान जायेंगे ।
ग्राम रोहरा में केशव गोशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल होने के बाद श्री तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिनेश पटेल व रामशरण पटेल से सौजन्य भेंट करने उनके निवास जायेंगे,ग्राम रोहरा के बाद श्री तिवारी ग्राम परसवारा जाएंगे जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री जगदीश चंद्रवंशी से सौजन्य मुलाकात करेंगे !
श्री तिवारी देर रात पांडातराई जायेंगे तथा रात्रि विश्राम अपने गृह ग्राम किशुनगढ़ में करेंगे ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।