Latest news

बिलासपुर की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन का पहला चरण पूरा, 173 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 80 खिलाड़ियों को कैंप के लिए मिली जगह

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ ट्रायल, बिलासपुर के साथ मुंगेली, पेंड्रा-मरवाही, कोटा और चकरभाठा के खिलाड़ियों ने भी आजमाई किस्मत; 20 नवंबर को चयनित खिलाड़ियों को करना होगा रिपोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में क्रिकेट संघ बिलासपुर ने जिला स्तरीय ट्रायल के बाद अंडर-16 कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित कर दी है। ट्रायल में कुल 173 खिलाड़ियों ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक और खेल की बारीकियों को परखने के बाद संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है।

क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से 4 नवंबर को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर जिले के अलावा मुंगेली, पेंड्रा-मरवाही, कोटा और चकरभाठा क्षेत्र के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे। ट्रायल की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई। सबसे पहले सभी खिलाड़ियों के आवेदन फॉर्म भरवाए गए और आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए। इसके बाद मैदान पर खिलाड़ियों की ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई।

ट्रायल को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन करने के लिए चयनकर्ता के रूप में आकाश सिंह, सैय्यद जावेद, अतुल शर्मा और नावेद अली मौजूद रहे। चयनकर्ताओं ने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन को बारीकी से परखा और उनकी क्रिकेट क्षमता के आधार पर अंडर-16 कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार की।

कैंप के लिए इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

अंडर-16 कैंप के लिए चयनित संभावित खिलाड़ियों में अनिमेष चंद्राकर, आर्यन शर्मा, शाश्वत नायर, सैयद मौज अली, प्रणीत रयान नंद, आयुष्मान राय, अंगद सिंह बाली, अभिनव अवस्थी, शौर्य लहरें, स्वर्णिम साईनाथ केसरी, जॉय महतो, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, आर्य भास्कर, प्रिंस पटेल, सिद्धांत शुक्ला, लक्ष्य कौशल, कृष्ण आदिले, देबांगशु सरकार, कुमार साहू, इश्मान सिंह उपवेजा, राघवेंद्र चौहान, चंदन कुमार निर्मलकर, आश्विन शुक्ला, अक्षत तिडके, सात्विक गहवाई, सात्विक बत्रा, अभिनव यादव, मुकुंद साहू, अभिजीत साहू, जीवन शर्मा, आरव पमनानी, सोम नामदेव, चिन्मयानंद साहू, कृष्ण कुंभकार, मनदीप यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, मोहम्मद रेहान खान, देवांश यादव, यश राजपूत, अनिकेत आदिले, श्रेय पमनानी, अनय उपाध्याय, दक्ष यादव, अभीश कुमार साहू, हार्दिक गुप्ता, अंश पंथ, निश्चल रात्रे, रणवीर सिंह यादव, हार्दिक सिंह, सईद जैस सलीम, समर्थ दुबे, अनीश साहू, अक्षत पांडे, वेदांत यादव, आलोक नायर, मोहम्मद हमजा, आदित्य शुक्ला, भावेश बनवासी, शुभ श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, विनायक उपाध्याय, युवराज सजवानी, सात्विक भट्टाचार्यजी, शौर्य सिंह राजपूत, आर्यन गुप्ता, प्रत्यूष पांडे, प्रकाश साहू, राघवेंद्र कुमार यादव, सूरज कुमार, अर्पित राजपूत, आर्यन टंडन, हार्दिक गौतम, देव साहू, प्रणय साहू, अर्थ अग्रवाल, प्रशांत कौशिक, वेदांत शुक्ला, मयंक कश्यप और सुयश डिंडोरी शामिल हैं।

20 नवंबर को स्टेडियम में देनी होगी उपस्थिति

चयनित सभी संभावित खिलाड़ियों को 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय पर खिलाड़ियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके बाद कैंप की प्रक्रिया और आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस संबंध में क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में यह ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन के आधार पर कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।