बिलासपुर। वाज़ कमेटी द्वारा आयोजित द्वितीय वाज़ प्रतियोगिता का फाइनल और इस्लामिक नॉलेज टेस्ट का रिजल्ट 15 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।लड़कियों के प्रोग्राम का समय दोपहर दो बजे से वहीं लड़को का प्रोग्राम शाम 6 बजे होगा।
विदित है कि वाज़ कमेटी बिलासपुर द्वारा द्वितीय वार्षिक इस्लामिक नॉलेज टेस्ट एवं नात कॉम्पेटिशन की घोषणा 16 नवम्बर को की गई थी।जिसमे कुल 8 ग्रुप हैं नॉलेज टेस्ट में चार ग्रुप सीनियर(boys), सीनियर (Girls) सीनियर वर्ग में उन प्रतियोगियों ने भाग लिया जिनकी उम्र 15 से 25 के बीच है। इसी तरह जूनियर(Boys), जूनियर (Girls) में उन लोगों ने हिस्सा लिया जिनकी उम्र 10 से 15 के बीच है। इसी तरह नात कॉम्पेटिशन में भी यही चार ग्रुप हैं। नात कॉम्पेटिशन के लिए सेलेक्शन और इस्लामिक नॉलेज टेस्ट 1 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ। नात में जो लोग फाइनल के लिए सेलेक्ट हुए हैं उनका फाइनल 15 दिसंबर को लड़कियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से और लड़को के लिए शाम 6:00 बजे से हज़रत रामज़ानी बाबा दरगाह के पास वाले शेड में प्रारंभ होगा। वहीं प्रोग्राम के पश्चात उसी स्थान पर दोनों ही प्रतियोगिता के आठों ग्रुप के 1st, 2nd एवं 3rd को नगद पुरुस्कार, प्रमाण पत्र एवं कप प्रदान किया जाएगा एवं हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवम उपहार स्वरूप मोमेंटो दिया जाएगा। यह जानकारी मो जस्सास ने दी।



