Latest news

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर… हावड़ा स्टेशन पर काम और रायपुर मंडल में ऑटो सिग्नलिंग के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

कुछ ट्रेनें शालीमार और सांतरागाछी से चलेंगी, 22-23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड की कई मेमू-पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व रेलवे के अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। एक ओर हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-24 के कमीशनिंग कार्य के चलते 24 से 27 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य किया जाएगा, वहीं रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य होने से 22 और 23 जुलाई को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
हावड़ा स्टेशन की जगह शालीमार और सांतरागाछी से चलेंगी कई ट्रेनें
पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में लिंक केबिन के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-24 के कमीशनिंग कार्य के कारण 24 से 27 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई लंबी दूरी की ट्रेनें हावड़ा स्टेशन के स्थान पर शालीमार या सांतरागाछी स्टेशन से प्रारंभ अथवा समाप्त होंगी।
प्रभावित ट्रेनें
24 एवं 25 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब शालीमार स्टेशन से चलेगी।
24 एवं 25 जुलाई को सीएसएमटी से चलने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
25 एवं 26 जुलाई को चलने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी।
24 जुलाई को सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस सांतरागाछी में समाप्त होगी।
25 एवं 26 जुलाई को 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल एक्सप्रेस सांतरागाछी से प्रारंभ होगी।
25 जुलाई को साई नगर शिरडी से रवाना होने वाली 22893 साई नगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी।
25 जुलाई को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन में समाप्त होगी।
25 जुलाई को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी।
भाटापारा-हथबंध सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कार्य, आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
22 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेन
68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर
यह ट्रेन बिलासपुर तक ही चलेगी
22 जुलाई को झारसुगुड़ा और गोंदिया से चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त और पुनः प्रारंभ होगी। बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यात्री एनटीईएस (NTES) या रेलवे पूछताछ सेवा 139 के माध्यम से ट्रेन की सही स्थिति की पुष्टि कर यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।