Latest news

सहायक शिक्षकों ने सांसद तोखन साहू और विधायक अटल श्रीवास्तव को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों के जल्द निराकरण की उठाई मांग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रांतीय आह्वान के तहत तय कार्यक्रम के पहले चरण में शनिवार को अपनी विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू तथा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय और प्रदेश प्रवक्ता चंद्र प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन ने बताया कि यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर, रंजीत बनर्जी और अश्विनी कुर्रे के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को भी ज्ञापन सौंपा और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों के निराकरण की मांग रखी।
मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने बताया कि इस अवसर पर जिला संयोजक ढोला लाल पटेल, जिला महामंत्री कृष्णा कौशिक, महासचिव अजीत कुजूर, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष राजपूत, ब्लॉक सचिव अनिमेष दीक्षित, जिला संयुक्त सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू, विधि सलाहकार विवेक तिवारी, रविन्द्र बागड़े सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।