Latest news

ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन: पहली विस्तारित बैठक में बूथ से चुनावी मोर्चे तक संगठन मजबूत करने का रोडमैप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली विस्तारित बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बूथ, ग्राम पंचायत, सेक्टर, ब्लॉक और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने पर जोर दिया।
हाल ही में गठित जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली विस्तारित बैठक थी। इसमें जिला कार्यकारी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला सचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अनुशासन, समर्पण और संगठन की विचारधारा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे और संगठन की नीतियों के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाए, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिली है। अब ब्लॉक, सेक्टर, बूथ और ग्राम पंचायत स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं और युवाओं के उत्साह का बेहतर समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाए, जिससे कांग्रेस की नीतियां और जनहित के कार्य आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।
बैठक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला, सियाराम कौशिक, प्रमोद नायक, राजेंद्र साहू (डब्बू), शिवबालक कौशिक, आत्मजीत मक्कड़, अनीता शुक्ला, विमल अग्रवाल, नितेश सिंह, गौरव दुबे, सुरेश ठाकुर, अजय सिंह, मुन्ना श्रीवास, शिवा पाण्डेय, राकेश यादव, दामोदर कांत, प्रवेश पटवा, अरुण त्रिवेदी, सुभाष अग्रवाल, भरत खांडेकर, शाहनवाज खान, राजू साहू, अमित साहू, अभ्युदय तिवारी, शैलेन्द्र निर्मलकर, राजेंद्र धीवर, भोला राम साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, गीतांजलि कौशिक, अभिनव तिवारी, संजीव पाल, शीतल जायसवाल, राजू सूर्यवंशी, अमित यादव, बिहारी देवांगन, प्रीति पाटनवार, सीमा पांडेय, इंद्राणी कौशिक, अनिल कौशिक, अजय यादव, जितेन्द्र राज, शहजादा खान, गौरीशंकर यादव, पवन साहू, सीतल दास मानिकपुरी, नीरज सोनी, बिसाहू कश्यप, सतेंद्र साहू, वीरेंद्र कौशिक, वीरेंद्र अवधेश कश्यप, शिवदयाल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।