Bilaspur।14वी पेंचक सिलाट सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक नासिक महराष्ट्र में आयोजित कि गई उक्त प्रतियोगिता में भारतवर्ष के 32 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 14 00 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य से 74 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक 21 रजत पदक एवं 19 कांस्य पदक कुल 55 पदक हासिल करने में सफल हुए राज्यों के खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर अपना और अपने राज्य का नाम रौशन किया है। उक्त प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के 7 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ था जिसमे बिलासपुर जिले के 6 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर बिलासपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है कु.अल्फिशा शेख स्वर्ण पदक, कु. लावन्या बांगरे,शेख अब्दुल कबीर रजत पदक, कु.ललिता अहिरवार,कु.कंचन यादव रूमाना खान कांस्य पदक प्राप्त किया है राज्य के टीम में कोच के रूप में मनीष निषाद,सूर्यकांत वर्मा,शेख अरबाज अली, कु.आनंदिता सिंह शामिल थे एवं निर्णायक के रूप में अभिषेक देवांगन इरफान अहमद नीलिमा साहू ने अपना योगदान दी| प्रदेश के खिलाड़ियों का इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संघ के चेयरमेन ठाकुर रविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री.मनीष बाग महासचिव श्री.शेख समीर ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी यह जानकारी कार्यालय सचिव बी.अल्बानी राव दी



