गगनभेदी नारों के बीच गूंज उठा परिसर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के जन्मदिवस के गरिमामय अवसर पर उनके निवास स्थान ‘सेवा सदन’ दुर्ग पहुंचकर उन्हें आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।
चर्चा और मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री जी को पारंपरिक ‘खुमरी’ पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही सम्मान स्वरूप विद्यालय प्रार्थना चार्ट राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, महापुरुषों की जीवनी, भोजन मंत्र, राज्यगीत, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र,की फ्रेम की हुई सुंदर प्रति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।
लगाए गगनभेदी नारे
शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ “गजेन्द्र यादव जी जिंदाबाद” और “शिक्षा मंत्री जी को जन्मदिन की बधाई हो” के गगनभेदी नारों के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शिक्षा और शिक्षक हित में सकारात्मक पहल की उम्मीद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताते हुए कहा कि—
”माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। साथ ही, हमें पूर्ण विश्वास है कि वे शिक्षकों के हित में भी सदैव सकारात्मक और दूरगामी निर्णय लेंगे।”
ये रहे उपस्थित:
इस बधाई कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, शैलेन्द्र यदु, प्रदेश पदाधिकारी जयंत यादव, प्यारे लाल साहू, शत्रुघन साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग, नारायण चौधरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती गिरिया, जांजगीर जिला से नवधा चंद्रा, दुर्ग ब्लाक अध्यक्ष किशन देशमुख, दुर्ग जिला से वीरेन्द्र वर्मा, महेश चन्द्राकर, तामेश्वर देशमुख, टीकेन्द्र चन्द्राकर, चन्द्रहास साहू, रोहित देशमुख, श्रीमती अमिता हरमुख,भवानी सिंह देशमुख,राजेश चंद्राकर, कामता प्रसाद साहू, पंचराम देवांगन, मंशाराम लहरे, महासमुंद जिला से नंद कुमार साहू, बागबहरा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, बिजय प्रधान, प्रदीप वर्मा, कौशल साहू, पवन साहू, गजेंद्र नायक, वारिस कुमार, अमित भोई, माथामणि साहू,गफ्फार खान, बालोद जिला से चन्द्र शेखर तिवारी सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और शिक्षक साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



