Latest news

सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 180 लीटर महुआ शराब, 1530 किलो लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

मटियारी से अमेरी तक ताबड़तोड़ कार्रवाई, गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुए प्रकरण; अवैध शराब कारोबार पर विभाग की लगातार सख्ती
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए एक ही दिन में कई स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों तथा मीडिया के माध्यम से सामने आई जानकारियों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग ने सीपत, सकरी, कोटा, मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लहान जब्त किया है। कई आरोपियों के विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।


सुशासन तिहार की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार
आबकारी विभाग को सुशासन तिहार के दौरान सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर तथा शैलबाई पति सुरेन्द्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम 1915 की गैर-जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
दो अन्य महिलाओं के घरों से भी मिली महुआ शराब
ग्राम मटियारी में ही आगे की कार्रवाई के दौरान निर्मला बाई पति रामनाथ एवं पूनम मालिया पति सन्नु मालिया के रिहायशी मकानों से भी महुआ शराब बरामद की गई।
दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
शासकीय तालाब से मिला भारी जखीरा
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम को ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली। यहां लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई अवैध सामग्री बरामद की गई।
तालाब से जब्ती
180 लीटर महुआ शराब
1530 किलोग्राम महुआ लहान
बरामद सामग्री को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
मीडिया शिकायत पर अमेरी में भी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की।
ग्राम अमेरी, थाना सकरी में कार्रवाई करते हुए सूरज बघेल पिता धनऊ राम के कब्जे से 9.36 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे जेल दाखिल किया गया।
एक दिन पहले कोटा में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
विभाग के अनुसार, एक दिन पूर्व कोटा वृत्त प्रभारी द्वारा ग्राम लालपुर, कोटा निवासी ओम प्रकाश टंडन के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।
कार्रवाई में:
14.5 लीटर महुआ शराब जब्त
मामले में आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया।
मस्तूरी क्षेत्र में भी पकड़ी गई अवैध शराब
वृत्त मस्तूरी प्रभारी द्वारा ग्राम भिलाई, थाना मस्तूरी निवासी मनोज धनवार के कब्जे से 9.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
बिल्हा क्षेत्र में आरोपियों को न्यायालय से रिमांड के बाद भेजा गया जेल
कुछ दिन पूर्व वृत्त बिल्हा प्रभारी द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई थी।
इनमें:
ग्राम सैदा, थाना सकरी निवासी रवि वर्मा
ग्राम डड़हा, थाना चकरभाठा निवासी बलराम ठाकुर
को अवैध मदिरा रखने के मामले में न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया था।
कलेक्टर के निर्देश पर चला अभियान
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चल रही कार्रवाई माननीय कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही है।
अभियान का संचालन सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्रवाई में वृत्त प्रभारी:
तेलेस्फोर एक्का
धर्मेन्द्र शुक्ला
भूपेन्द्र जामड़े
ऐश्वर्या मिंज
वेद प्रकाश नेताम
छबि लाल पटेल
सहित जिले के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
एक नजर में पूरी कार्रवाई
11 जून 2026 की प्रमुख जब्ती
रूकमणी से 20 लीटर महुआ शराब
श्यामता बाई से 15 लीटर महुआ शराब
शैलबाई से 22 लीटर महुआ शराब
सूरज बघेल से 9.36 लीटर देशी/विदेशी मदिरा
तालाब से 180 लीटर महुआ शराब
1530 किलोग्राम महुआ लहान
पूर्व कार्रवाई
ओम प्रकाश टंडन से 14.5 लीटर महुआ शराब
मनोज धनवार से 9.5 लीटर महुआ शराब
रवि वर्मा एवं बलराम ठाकुर के विरुद्ध न्यायालयीन कार्रवाई
प्रमुख धाराएं
धारा 34(1)(क)
धारा 34(2)
धारा 59(क)
आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध पतासाजी, गश्त और प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।