Latest news

केंद्र के समान महंगाई भत्ता और 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन 10 जून को, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और उससे संबद्ध संगठन बुधवार 10 जून को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।


संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में सभी कर्मचारी संगठन भोजनावकाश के दौरान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। ज्ञापन कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों और पदाधिकारियों को दोपहर 1:30 बजे पुराने कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के सामने एकत्रित होने का आह्वान किया गया है।
इससे पहले मंगलवार को कर्मचारी भवन बिलासपुर में संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, मांगों और ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिए जाने सहित लंबित मांगों पर राज्य सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है।
प्रमुख बिंदु
10 जून को भोजनावकाश में होगा प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन।
केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगें प्रमुख।
दोपहर 1:30 बजे पुराने कंपोजिट बिल्डिंग के सामने जुटेंगे कर्मचारी।
कर्मचारी भवन में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तय।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।