Latest news

वार्ड-29 उपचुनाव में भाजपा का डोर-टू-डोर अभियान तेज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

मधुसूदन राव के समर्थन में दक्षिण मंडल ने किया जनसंपर्क, युवा नेता शैलेंद्र यादव बोले- “वार्ड में परिवर्तन की लहर”

बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी मधुसूदन राव के समर्थन में वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा दक्षिण मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और कमल छाप पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच पहुंच बनाई। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर वार्ड की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

“जनता बदलाव चाहती है”

अभियान के दौरान भाजपा युवा नेता शैलेंद्र यादव ने कहा कि वार्ड में इस बार परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है और लोग अब बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि जनसंपर्क के दौरान लोगों का समर्थन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में देखने को मिल रहा है। वार्ड की जनता सड़क, पानी, सफाई, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर मांगे वोट

दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न इलाकों में पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीताना जरूरी है।

कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से भी मुलाकात की और कहा कि वार्ड के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

चुनावी माहौल हुआ गर्म

वार्ड-29 के उपचुनाव को लेकर अब दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बस्ती और मोहल्लों में लगातार जनसंपर्क, बैठकें और प्रचार अभियान चल रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता इसे परिवर्तन का चुनाव बताते हुए लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।