Latest news

छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

पुद्दुचेरी। छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने पुद्दुचेरी में बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुद्दुचेरी बास्केटबाॅल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित 76वी जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में केरल को 55-51 अंको से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता।
छत्तीसगढ़ की ओर से दिव्या रंगारी ने 22 अंक, अंजली कोडापे (कप्तान) 14, रूमी कोनवर और अंजनी ने 7 – 7 अंक, अदिति कोडापे 3 अंक, सारा सिंह 2 अंक बनाकर अपनी टीम को विजयी होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोफी सिका एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक की टीम को 67-62 को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 56-44 अको से परास्त किया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संध में विवाद होने के कारण बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ टीम के चयन के लिए एड हॉक कमेटी बनाई है जो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम चयनीत कर विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भेजती है। छत्तीसगढ़ की इस टीम को भी बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कई वर्षों तक कप्तान रहे, भारतीय रेल्वे टीम के कप्तान, भारतीय टीम के कोच, चयनकर्ता, खेलों इंडिया की टेलेंट आईडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य, बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की टेलेंट रिसर्च विंग के सदस्य एवं बास्केटबॉल खेल के लाईफटाईम अवार्ड ध्यान चंद अवार्ड से सम्मानित रामकुमार ने मिलकर चयनीत किया था। इस कमेटी में कोई भी स्थानीय सिलेक्टर नहीं थे। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के अच्छे खिलाड़ियों को चयनीत किया जिसके कारण वर्षों बाद ईस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व लीग मैचेस में छत्तीसगढ़ की टीम ने पिछले कई वर्षों से लगातार गोल्ड मेडल जीत रही तमिलनाडु और कर्नाटक को परास्त किया था।
छतीसगढ की और से पुरी प्रतियोगिता में दिव्या रंगारी, रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है:- अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान,नताशा प्रजापति ( राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर,बिलासपुर) मैंनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला)।
छत्तीसगढ़ टीम को छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से अनिल पुसदकर जी,राजीव जैन जी,अमर पारवानी जी,पिताम्बर गुप्ता जी,सुमित उपाध्याय जी,प्रमोद ठाकुर जी,साजी थॉमस जी,उमेश ठाकुर जी,इक़बाल खान जी,राजेन्द्र तम्बोली जी,अमित मंडल जी,राजकुमार मल जी,आनंद सिंह जी, सुधीर राजपाल जी,प्रीतम दास जी,आलोक गुप्ता जी,विष्णु पांडे,वीरेन्द्र देशमुख जी,नलिन शर्मा जी,राजेन्द्र यादव,अतुल मिश्रा, अंजू जोशी,घनश्याम चौधरी जी,गोविन्दा गुप्ता जी,विकाश पांडेय जी,अभिजीत तिवारी,अब्बास आलम जी,हिरबस साहू जी,रोहित पटेल,शशिकांत पांडे जी,आदि लोगों ने टीम को बधाई दी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।