



महापौर पूजा विधानी बोलीं- “मकान और बसाहट को लेकर भ्रम में न आएं”; मधु राव के समर्थन में बस्ती-मोहल्लों में जनसंपर्क
बिलासपुर। नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी मधु राव के समर्थन में शुक्रवार को महापौर पूजा विधानी सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न बस्ती-मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और कमल छाप पर मतदान की अपील की।
प्रचार अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता के बीच प्रमुखता से रखा। कार्यकर्ताओं ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना, मोर घर मोर जमीन मोर मकान योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं और राशन योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बस्ती-मोहल्लों में पहुंची भाजपा टीम
जनसंपर्क अभियान में मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, किशोर राय, गणेश रजक, श्रीनू राव, धीरेंद्र केसरवानी, एस. श्रीनिवास, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, शंकर रजक, अजय रजक, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना करी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, पार्षद विजय ताम्रकार, सुरेश वाधवानी, आशीष गुप्ता, मधुबाला टंडन, लक्ष्मीनारायण कश्यप, वंदना चंद्रिका पुरे, कार्तिक यादव, आंचल श्रीनिवास, रंगनाथन, नंदू सोनी, चिंटू गुप्ता, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, ममता मिश्रा, आयुष मेहता, अयोध्या डहरिया, तनुज वोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और वार्ड इकाई समिति के सदस्य शामिल रहे।
“मकान को लेकर भ्रम न फैलाएं”
वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर पूजा विधानी ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि वार्ड में मकान और स्थायी निवास को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो लोग जहां रह रहे हैं, वे वहीं रहेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, बिजली, शुद्ध पानी, पेंशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।
“विकास के लिए सही पार्षद जरूरी”
महापौर ने जनसंपर्क के दौरान यह भी कहा कि वार्ड की जनता ने कई वर्षों तक एक ही पार्टी और एक ही परिवार को मौका दिया, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझता रहा। उन्होंने लोगों से इस बार भाजपा प्रत्याशी को जिताकर नगर निगम भेजने की अपील की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वार्ड की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और भाजपा प्रत्याशी मधु राव को समर्थन मिल रहा है। प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की।

