Latest news

VIRAL VIDEO, SILENT PATROLLING!युवती ke हाथ में शैम्पेन… हाईवे पर चलता रहा ‘स्टंट शो’, पुलिस देखती रही या गायब थी?

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त टिप्पणियां कर रहा है, लेकिन बिलासपुर की सड़कों पर नियमों का हाल वायरल वीडियो तय कर रहे हैं। अब एक युवती का चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर शैम्पेन की बोतल लहराते हुए स्टंट करने का वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस पेट्रोलिंग और ट्रैफिक मॉनिटरिंग की पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
तेज रफ्तार कार सड़क पर दौड़ती रही, युवती सनरूफ से बाहर निकलकर रील शूट कराती रही, लेकिन कहीं कोई पुलिस नजर नहीं आई। वीडियो में खुलेआम सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। सवाल सिर्फ स्टंट का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का है जो हर चौराहे पर चालान का दावा करता है, लेकिन हाईवे पर चल रहे इस खतरनाक तमाशे को रोक नहीं पाया।


सबसे अहम बात यह है कि यह घटना उस BMW स्टंट केस से अलग है, जिसमें दो दिन पहले चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए BMW वाहन जब्त किया था। उस मामले में चलती BMW कार के सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था और पुलिस ने वाहन चालक प्रतीक लूथर के खिलाफ कार्रवाई की थी।
लेकिन नए वायरल वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि कार्रवाई के दावों के बावजूद सड़क पर स्टंटबाजी का खेल जारी है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की होड़ में अब हाईवे को ही ‘रील सेट’ बनाया जा रहा है।


हाईवे पर स्टंट… पेट्रोलिंग आखिर कहां थी?
रायपुर-बिलासपुर हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग के दावे किए जाते हैं। पुलिस मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट और ट्रैफिक मॉनिटरिंग की लंबी व्यवस्था गिनाई जाती है। लेकिन वायरल वीडियो ने इन दावों की हकीकत उजागर कर दी।
चलती कार में युवती सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती रही, वीडियो शूट होता रहा, लेकिन न तो कोई पेट्रोलिंग वाहन नजर आया और न ही किसी तरह की तत्काल रोकथाम। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या हाईवे पेट्रोलिंग सिर्फ कागजों तक सीमित है?


सड़क नहीं, मौत का मंच बनती जा रही ‘रील कल्चर’
विशेषज्ञों के मुताबिक चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलना बेहद खतरनाक है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन डगमगाने या पीछे से हल्की टक्कर की स्थिति में सीधा जानलेवा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद सड़क पर स्टंट और रील शूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ ररहा।
पुलिस कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद ही क्यों?
क्या हाईवे पर निगरानी सिर्फ चालान वसूली तक सीमित रह गई है?
क्या पुलिस को सड़क पर स्टंट तभी दिखता है जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाए?
क्या हाईकोर्ट की सख्ती का असर केवल बैठकों और आदेशों तक सीमित है?
सड़क सुरक्षा के नाम पर अभियान चलाने वाली एजेंसियां आखिर मैदान में क्या कर रही हैं?
बिलासपुर में लगातार सामने आ रहे स्टंट वीडियो अब केवल ट्रैफिक उल्लंघन का मामला नहीं रह गए हैं। ये वीडियो सड़क सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस निगरानी और कानून के डर पर सीधे सवाल खड़े कर रहे हैं।

रईसजादे की प्रेमिका कर की छत पर चढ़कर जमकर नाची थी
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।