Latest news

धूप में पसीना बहा रहे कांग्रेसी, वार्ड-29 में  आजम के लिए घर-घर वोट मांगने उतरे दिग्गज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। नगर निगम उपचुनाव में संजय गांधी नगर तारबहार वार्ड क्रमांक-29 का चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी मो. आजम को जीत दिलाने के लिए शहर कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। भीषण गर्मी और दोपहर की तपिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने वार्ड की गलियों में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने घर-घर पहुंचकर मो. आजम को कांग्रेस का मजबूत और जनसरोकारों वाला प्रत्याशी बताते हुए उनके पक्ष में मतदान की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि वार्ड की जनता का रुझान कांग्रेस की ओर दिखाई दे रहा है और लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
प्रचार अभियान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य इनग्रिड मैकलाउड, प्रमोद नायक, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे, रविंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष तजुमुल हक, संतोष गर्ग, शिल्पी तिवारी, पार्षद रामा बघेल, दिलीप पाटिल, सुनील सोनकर, पुष्पेंद्र साहू, जुगल गोयल, ओम कश्यप, शहजादी कुरैशी, बंटी गुप्ता, शंकर कश्यप, अमित भारती, सुबोध केसरी, हिमांशु कश्यप, सुवर्णा शुक्ला, समीर अहमद, प्रशांत पांडे, उत्तम चटर्जी, राहुल दुबे, राघवेंद्र सिंह, कमलेश लौहात्रे, हेरी डेनियल, संगीत मोइत्रा, शुभ लक्ष्मी, विनोद जवाहर, प्रेमलाल कुर्रे, सुरेश राठौर, तस्लीम राजा, जयपाल निर्मलकर, राकेश केसरी, योगेश पिल्ले, दुलारे भाई, अनस खोखर, मुरली राव, गौरव ऐरी, राजेंद्र मसीह, अजय काले, दिलीप साहू, नरेंद्र टंडन, सलोमन मसीह, बिनोद कुर्रे, प्रकाश मसीह, संजय दान, शेख नजीर, मजहर खान और उदय गंगवानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वार्ड की जनता विकास, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे वार्ड में चुनावी माहौल तेज नजर आया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।