Latest news

कानून व्यवस्था को खुली चुनौती….दशगात्र से लौट रहे बच्चों पर खूनी हमला! डंडे-रॉड-स्क्रू ड्राइवर से सिर फोड़ा, बिलासपुर रेफर के बाद रायपुर तक पीछा करने का आरोप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read


पचपेड़ी में दहशत का तांडव… “प्रेस रिपोर्टर” बताने वाले युवक पर हमला भड़काने का आरोप, पीड़ित परिवार बोला— ‘अब घर छोड़कर भागने की नौबत’
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे बच्चों पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि 17 मई की दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच तीन बच्चों को घेरकर डंडे, लोहे की रॉड, पाइप, स्क्रू ड्राइवर, ईंट और अन्य नुकीले हथियारों से हमला किया गया। घटना में बच्चों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद एक घायल को बिलासपुर से रायपुर रेफर करने की स्थिति बन गई।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित था और आरोपियों ने बच्चों को जान से मारने की नीयत से हमला किया। आवेदन में संतरा मार्शल, रीता मार्शल, बैलका मार्शल, विमला मार्शल, कल्पना मार्शल सहित पूरे मार्शल परिवार की ओर से सुरक्षा और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।
“प्रेस रिपोर्टर हूं…” कहकर मारपीट के लिए उकसाने का आरोप
आवेदन में सबसे गंभीर आरोप दिनेश पाटले नामक युवक पर लगाया गया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि दिनेश पाटले खुद को “प्रेस रिपोर्टर” बताकर मौके पर मौजूद लोगों को मारपीट के लिए उकसा रहा था। परिवार का आरोप है कि पूरी घटना की जानकारी FIR आवेदन में दी गई, लेकिन पचपेड़ी पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका भय और बढ़ गया है।
“रात में घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी”
परिवार ने आवेदन में कहा है कि घटना के बाद आरोपी रात में घर पहुंचकर महिलाओं और बच्चों को गालियां दे रहे हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, घायल बच्चे को जब बिलासपुर से रायपुर रेफर किया जा रहा था, तब परिवार के कुछ सदस्यों का पीछा किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार ने लिखा है कि अब उनके पास “जान बचाकर भागने और डर में जीने” के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


20-25 लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप
आवेदन में बादल जांगड़े, बिक्की जांगड़े, सरोज जांगड़े, इतवारी जांगड़े, तुलसी जांगड़े, दिनेश पाटले, विकास मार्शल, अभिषेक धनगवा, अमन जांगड़े, हेमंत पटेल सहित 20-25 लोगों को हमले और धमकी में शामिल बताया गया है। परिवार ने कहा है कि भविष्य में यदि किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी इन्हीं आरोपियों और उनके परिवारों की होगी।
हत्या के प्रयास की धाराएं लगाने की मांग
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत तत्काल गिरफ्तारी की जाए। आवेदन में पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।