लगातार सक्रियता, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं से मजबूत तालमेल का मिला पुरस्कार

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर शहर जिले के विभिन्न मंडलों में संगठन प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा बिलासपुर दक्षिण मंडल में मनीष अग्रवाल को मंडल संगठन प्रभारी बनाए जाने को लेकर हो रही है। संगठन के भीतर इसे मनीष अग्रवाल की सक्रिय कार्यशैली, मजबूत समन्वय क्षमता और लंबे समय से जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी और संभाग सहप्रभारी की सहमति से भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने यह नियुक्तियां घोषित की हैं। सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिलासपुर दक्षिण जैसे महत्वपूर्ण मंडल की जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को मिलना संगठन में उनके बढ़ते प्रभाव का संकेत है। पिछले कई वर्षों से वे पार्टी की गतिविधियों, बूथ स्तर के नेटवर्क, कार्यकर्ता संवाद और कार्यक्रमों के संचालन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। यही वजह है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए अहम दायित्व सौंपा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनीष अग्रवाल की पहचान ऐसे नेता के रूप में बनती जा रही है जो संगठनात्मक अनुशासन के साथ टीम भावना में विश्वास रखते हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति, कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क और संगठन को मजबूती देने के प्रयासों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में संगठन में उनकी भूमिका और अधिक मजबूत हो सकती है।
भाजपा मंडल संगठन प्रभारी/सहप्रभारी की घोषित सूची
बिलासपुर विधानसभा
बिलासपुर पश्चिम — संगठन प्रभारी: संदीप दास, सहप्रभारी: धीरेंद्र केशरवानी
बिलासपुर दक्षिण — संगठन प्रभारी: मनीष अग्रवाल, सहप्रभारी: महेश चंद्रिकापुरे
बिलासपुर मध्य — संगठन प्रभारी: राजेश मिश्रा, सहप्रभारी: मनीष शुक्ला
बिलासपुर पूर्वी — संगठन प्रभारी: प्रवीर सेन गुप्ता, सहप्रभारी: जुगल अग्रवाल
बिलासपुर उत्तर — संगठन प्रभारी: रमेश लालवानी, सहप्रभारी: अरविंद बोलर
बिलासपुर रेलवे — संगठन प्रभारी: पंकज तिवारी, सहप्रभारी: निम्मा जीववानी
बिल्हा विधानसभा
सिरगिट्टी — संगठन प्रभारी: सोमेश तिवारी, सहप्रभारी: डॉ. देवेंद्र कौशिक
बोदरी — संगठन प्रभारी: बृजभूषण वर्मा, सहप्रभारी: नरेश कौशिक
बिल्हा — संगठन प्रभारी: दिनेश पाण्डेय, सहप्रभारी: घनश्याम कौशिक
बरतोरी — संगठन प्रभारी: पेंगन वर्मा, सहप्रभारी: डॉ. रामकुमार कौशिक
तखतपुर विधानसभा
तखतपुर — संगठन प्रभारी: संतोष कौशिक, सहप्रभारी: ईश्वर देवांगन
सकरी — संगठन प्रभारी: दिनेश राजपूत, सहप्रभारी: सतीश सोनकर
काठाकोनी — संगठन प्रभारी: श्याम सिंह ध्रुव, सहप्रभारी: हर्षप्रसाद कौशिक
गनियारी — संगठन प्रभारी: अश्वनी शर्मा, सहप्रभारी: योगेश गुप्ता
विजयपुर — संगठन प्रभारी: कृष्ण कुमार साहू, सहप्रभारी: उत्तरा कश्यप

