बिलासपुर। जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्ती लगातार जारी है। बुधवार को विशेष गश्त के दौरान टीम ने ग्राम डोमनपुर (थाना जूनापारा) में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शिकायत पर की गई कार्रवाई
आबकारी विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने डोमनपुर गांव में कार्रवाई की। यहां से नर्मदा जायसवाल (53 वर्ष), पिता दुर्वा के कब्जे से 36 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क/च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया और जेल दाखिल किया गया।
तीन अन्य पर भी केस दर्ज
इसी गांव में जांच के दौरान तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी जमानतीय प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में तखतपुर वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी और जयशंकर कमलेश की अहम भूमिका रही।
बड़ी बातें
डोमनपुर गांव में आबकारी की दबिश
36 लीटर महुआ शराब जब्त
एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से रिमांड के बाद जेल
तीन अन्य के खिलाफ जमानतीय प्रकरण दर्ज
सख्ती का संदेश:
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिलेभर में सघन गश्त और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

