



बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तिफरा (SAGES Tifra) में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा शालिनी साहू ने 96.17% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच दिया। वहीं ओम लोधी ने 90% अंकों से 12 वी कक्षा में टापर बने
शालिनी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं में द्वितीय स्थान पर प्रियंका यादव ने 92.5% अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान भावेश बांधे (91.7%), चतुर्थ स्थान अभिषेक साहू (86.7%) और पंचम स्थान हर्ष माथुर (83.5%) ने हासिल किया। जबकि बारहवीं में श्रृद्धा श्रीवास, लीसा साहू,कुसुम साहू, रामेश्वर ने मेरिट में स्थान बनाया।
विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ कश्यप एवं व्याख्याता जय कौशिक , रजनी गंधा बेहार,बबीता सिंह, भाग्यश्री मंगरुलकर, रेखा दुबे,सरिता सांडिल्य, संकुल समन्वयक सुनील पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टॉपर्स के अभिभावकों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कक्षा 10वीं की कक्षा शिक्षिका लीपी वर्मा तथा जीवविज्ञान के व्याख्याता मोहन पटनायक का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन प्रदान कर इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके साथ ही सविता त्रिवेदी, कृष्ण कुमार तिवारी, रंजना जायसवाल,इंदु शर्मा, अरुणा नर्मदा, निखिल कौशिक सहित संस्कृत के व्याख्याता तुषार साहू, सामाजिक विज्ञान की व्याख्याता पूनम साहू, हिंदी की व्याख्याता संगीता बंजारे एवं गणित के शिक्षक सिद्धार्थ सिंह का भी इस उपलब्धि में अहम योगदान रहा।
यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण का भी प्रतीक है।

