Latest news

अभिनंदन समारोह … सेजेस तिफरा स्कूल में पांच शिक्षकों की बिदाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। सेजेस तिफरा में सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।शिक्षक का जीवन त्याग और समर्पण का होता है और वह अपने स्कूल और बच्चो के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं समाज में शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माता की होती है इस अवसर पर पांच शिक्षकों—श्री रविकांत दुबे, श्रीमती रेखा दुबे, श्री रंजीत बनर्जी ,साधना जैन , निशा केशरवानी तथा एक कार्यालय स्टाफ श्री गजानंद द्विवेदी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप सर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता श्री जय कौशिक, रजनी गंधा बेहार एवं नीता साहू मेडम द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक श्री सुनील पांडेय ने किया।
समारोह की शुरुआत तिलक लगाकर, फूल-माला एवं बुके भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए भावनात्मक उद्गार व्यक्त किए।
प्राचार्य सर ने श्री रंजीत बनर्जी का अभिनंदन पत्र वाचन किया, वहीं श्री रविकांत दुबे का अभिनंदन पत्र श्री जय कौशिक द्वारा एवं श्रीमती रेखा दुबे के लिए श्रीमती सविता त्रिवेदी , साधना जैन का नितीलिका शर्मा एवं निशा केसरवानी का नीता साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर सुधा दुबे, श्रीमती रजनीगंधा बेहार, श्रीमती कृष्णा तिवारी, श्री विनोद अहिरवार, प्राचार्य श्रीमती सुमन शुक्ला ने अपनी यादगार पल को सबके बीच साझा किया,श्रीमती रंजना जायसवाल, श्रीमती अरुणा नर्मदा, श्रीमती इंदु शर्मा, बबीता सिंह, सरस्वती उपाध्याय,श्रीमती भाग्यश्री मंगरुलकर, श्री निखिल कौशिक, श्री परविन, श्रीमती नितीलिका शर्मा, श्रीमती ज्योति सूर्या, श्रीमती रेणुका तिवारी, मधुलिका त्रिपाठी, बसंती कैवर्त,सपना पांडे, योगेन्द्र भोसले, बिन्दु सेन्ड्री , निलिमा बग्गा, सांडोलकर मेडम , मीरा आड़े, शहनाज़ बेगम ,श्री कृष्ण कुमार साहू, श्री अजीम बेग, श्री पलाश मिश्रा, सुमन सहित समस्त स्टाफ ने अपने भावपूर्ण विचार व्यक्त कर सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएँ दीं।
अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।