सेजेस पंधी में रिजल्ट घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित



बिलासपुर।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) पंधी में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं का वार्षिक परीक्षाफल एक गरिमामय समारोह में घोषित किया गया, कार्यक्रम प्राचार्य संजय शर्मा की अध्यक्षता तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा एवं सरपंच पंधी के आतिथ्य में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सेजेस पंधी प्राचार्य संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है, उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश न होकर आगामी सत्र में और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने बताया कि शाला में 10 अप्रैल से सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश जारी है। वहीं समिति अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा जी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक नई सीख और अवसर लेकर आती है, उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी।
विद्यालय मे कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम 63.56 % तथा कक्षा 11 वीं का परिणाम 81.12 % रहा। कक्षा 9 वी में शाहीन परवीन ने प्रथम स्थान एवं कक्षा 11 वीं में सिद्धांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो, राष्ट्र प्रतीक से सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम तैयार करने में स्थानीय परीक्षा प्रभारी व्याख्याता अर्चना देवांगन एवं कक्षा शिक्षकों की टीम का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में प्राचार्य संजय शर्मा, व्याख्याता अपर्णा त्रिपाठी, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, शुभाश्री साहू, केशनी साहू, माधुरी कौशिक, मौली गुइन, हेमंत शर्मा, सुरेश टाइगर, प्रीति पांडेय, मधु मनहर, मॉली गुईन, राजकुमार राठौर, संतोषी केंवट व पालक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रीति पांडेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता रोमा सरकार ने किया, कार्यक्रम सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

