Latest news

‘गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले’: बिलासपुर में महिलाओं की पहल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर में ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान ने नया स्वर ले लिया है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बिलासपुर शाखा ने इस मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बहस को तेज करने की कोशिश की है।


बिलासपुर।
गौ संरक्षण और संवैधानिक दर्जे की मांग को लेकर शहर में सामाजिक संगठनों की सक्रियता बढ़ती दिख रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (ABMMS) बिलासपुर शाखा ने ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान के तहत कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाय को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा देने, देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता और बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़िया ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने एक जागरूकता पत्र भी सौंपा, जिसे नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित किया गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अभियान की जानकारी ली और समिति की पहल की सराहना की। उन्होंने सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से संतुलित आहार और कुपोषण से बचाव पर ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर सचिव रंजना अग्रवाल, प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख ज्योति अनिरुद्ध अग्रवाल, सीमा चौधरी, निशा अग्रवाल और रीतू बजाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को ‘गौ माता सेवा दिवस’ के रूप में भी मनाया गया, जहां सामाजिक सरोकार और जागरूकता पर जोर दिया गया।

सम्मेलन पदाधिकारियों में अध्यक्ष मधु बगड़िया, सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तानिया जाजोदिया और पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख ज्योति अग्रवाल शामिल हैं, जिन्होंने अभियान को आगे बढ़ाने की रूपरेखा साझा की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।