Latest news

पेंशनर्स की बड़ी बैठक… हर माह 10 तारीख को होगी मीटिंग, जन्मदिन भी मनाएंगे; 17 मई के अधिवेशन में बिलासपुर से 100 प्रतिनिधि जाएंगे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम स्थापना दिवस कर्मचारी भवन के सभा कक्ष में उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पेंशनरों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए, साथ ही सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति भी बनाई गई।
हर माह तय तारीख पर होगी बैठक
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स कार्यालय में प्रत्येक माह की 10 तारीख को शाम 5 बजे नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उसी माह जन्म लेने वाले पेंशनर्स का सामूहिक जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिससे संगठन में आपसी जुड़ाव और सहभागिता बढ़ेगी।
जांजगीर अधिवेशन में जाएगी मजबूत भागीदारी
17 मई को जांजगीर में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन में बिलासपुर जिले से लगभग 100 पेंशनर प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसे लेकर संगठन ने तैयारी तेज कर दी है और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
सरकार के नाम भेजा जाएगा ज्ञापन
स्थापना दिवस समारोह में पेंशनरों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू करने, शासन की तीर्थ यात्रा योजना में पेंशनरों को शामिल करने और केंद्र के समान राज्य के पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई राहत देने की मांग प्रमुख रही। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
नए सदस्यों का हुआ जुड़ाव
कार्यक्रम के दौरान 10 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने इसे अपनी बढ़ती ताकत और विश्वास का संकेत बताया।
पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका
समारोह को सफल बनाने में जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, तखतपुर अध्यक्ष नंद कुमार साहू, एल.पी. श्रीवास, सचिव उमर कुरैशी, योगेश्वर सिंह क्षत्री, कुलदीप सिंह ठाकुर, विनोद शर्मा, कमल ताम्रकार, मस्तूरी अध्यक्ष भागवत सुमन, किशुन राठौर, प्रांतीय सचिव डी.एल. डहरिया, चंद्रशेखर यादव, आर.पी. सिंह, ललित पांडे, एम.पी. आड़े, राजेंद्र चंद्राकर, संभागीय अध्यक्ष जे.पी. उपाध्याय, ए.के. साहू, जे.आर. कोठारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव ने की। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए पेंशनरों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष की आवश्यकता बताई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।