Bilaspur।
शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी।
बिलासपुर शहर का बढ़ा गौरव
मेराज खान बनाए गए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

09/04/2026: अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील पवार के अधोहस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में बिलासपुर शहर के कोंग्रेस नेता और प्रदेश कोंग्रेस के सचिव को पंचायती राज संगठन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए युवा कोंग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदेश महासचिव तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्य कर प्रदेश कोंग्रेस,पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कोंग्रेस के विभिन्न पदों पर आसीन रहे मेराज खान को संगठन में पकड़ और अच्छी समझ के कारण सम्भवतःनेतृत्व ने इस युवा नेता को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी।
इस नियुक्ति से समस्त कोंग्रेसजन – युवा कोंग्रेस – एनएसयूआई परिवार में हर्ष व्याप्त है,पंचायती राज संगठन में अब शहरी क्षेत्र में भी संगठन का विस्तार किया जाना है इसी तारतम्य में नगरीय परिक्षेत्र में गठन एवं शहरों में नए नेतृत्व का सृजन करने कि महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान को दी गयी है।
आगामी समय में कोंग्रेस विचारधारा के निष्ठावान कोंग्रेस जनों को नगर संगठन के माध्यम से नियुक्त कर पंचायती राज संगठन नगर इकाई में जोड़ा जाएगा।
नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान ने बताया कि गांधी जी की सोच स्वराज की परिकल्पना और सत्ता का विकेंद्रीकरण जिसे स्व.राजीव गांधी के प्रयासों से पंचायती राज संगठन के माध्यम से मूर्त रूप देने का कार्य देश में लागू हुआ।समविधान के 73वे संशोधन के माध्यम से ग्रामीण भारत हेतु त्रिस्तरीय पंचायती राज की व्यवस्था एवं एवं 74वे समविधान संशोधन के माध्यम से नगरीय निकाय क्षेत्रों में पालिका – निगम और परिषद के माध्यम से निकायों का गठन कर उन्हें समवैधानिक अधिकारों से परिपूर्ण निकाय निर्मित किया गया जिसकारण शहरी क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीक़े से व्यवस्थित रूप से विकसित करने में सहायक प्रदर्शित हुआ,देश के आम नागरिकों के लिए समविधान में निहित पानी बिजली एवं मूल भूत सुविधाओं की व्यवस्था सुचारु रूप से लागू करने उसके क्रियान्वयन में नगरीय निकाय के ये तंत्र असरदार साबित हुए।स्व.राजीव जी के प्रयास से देश में लागू हुए पंचायती राज व्यवस्था को दिशा देने उसके कार्यों को जन जन तक पहुँचाने और उसमें हो रही अनियमितता के विरुद्ध संघर्ष करने बने इस पंचायती राज संगठन के माध्यम से आम
जनमानस तक पहुँच कर इसका और विस्तार किया जाएगा।
संगठन के कार्यों को गति देने एवं सभी वर्गों की हिस्सेदारी सुनिस्चित करने शिबली मेराज खान एवं श्रीमती गीता महानंद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।नियुक्ति आदेश आने के उपरांत छत्तीसगढ़ प्रदेश कोंग्रेस के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बधाई प्रेषित की,इस नियुक्ति से
समस्त कोंग्रेसजनो में हर्ष व्याप्त है।
इस नवीन ज़िम्मेदारी के लिए नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील पवाँर,प्रदेश प्रभारी द्वय श्री अमित गुप्ता सुश्री सीमा बागरी जी प्रदेशाध्यक्ष श्री महेंद्र नेताम जी पंचायती राज संगठन के समस्त सम्मांनित साथी प्रदेश के सभी सम्मानित नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए ये विश्वास दिलाया की संगठन में सभी को साथ लेकर चलते हुए एक सशक्त,मनौतावादी,समविधान सूचक,समरसता और सामाजिक न्याय हेतु कार्य करने प्रतिबद्ध संगठन का निर्माण किया जाएगा जो आगामी समय में जनता की एक मुखर आवाज़ बनेगी।



