Latest news

सेजेस पंधी में प्रवेश प्रारम्भ

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

सेजेस पंधी में है बेहतर सुविधाएं, रिजल्ट भी है उत्कृष्ट

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी के प्राचार्य संजय शर्मा ने बताया है कि नवीन सत्र 2026 – 27 हेतु सेजेस पंधी में 10 अप्रैल से 5 मई तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शिक्षा उपलब्ध होगा, पंधी विद्यालय में कक्षा 1 ली से 10 वी तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं कक्षा 1 ली से 8 वी तक निशुल्क शिक्षा और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की सुविधा है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास और स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था की गई है, साथ ही समृद्ध पुस्तकालय “मुस्कान”, पूर्ण विकसित कंप्यूटर कक्ष, तथा जीव विज्ञान, भौतिक एवं रसायन विषयों की पृथक प्रयोगशाला कक्ष विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रही हैं। जिले में शाला का 10 वी व 12 वी का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट है।

व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर एवं टूरिज्म जैसे कोर्स भी संचालित हैं, कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए वृहद खेल परिसर उपलब्ध है। विद्यालय का वातावरण स्वच्छ एवं इको-फ्रेंडली है, जहां इको क्लब और किचन गार्डन पूर्व से संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, खेल सामग्री, स्काउट-गाइड, छात्र परिषद एवं यूथ क्लब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां, महापुरुषों की जयंती और त्योहारों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। 9 वी प्रवेश की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

विद्यालय परिसर को तंबाकू निषेधित क्षेत्र घोषित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। शाला में सभी विषय के दक्ष एवं प्रशिक्षित शिक्षक है, जो छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भूमिका देते है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।