Latest news

बिलासपुर में संदिग्ध नकदी के साथ युवक पकड़ा गया, 17.90 लाख रुपये जब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर | 9 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा है। चौकी बेलगहना और एसीसीयू (ACCÚ) बिलासपुर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें 17.90 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध विवेचना के दौरान थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम पवन बजाज (35) निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सूटकेस और एक बैग में रखी कुल 17,90,000 रुपये की नकदी बरामद हुई। यह राशि 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडलों में थी।
पुलिस ने नकदी को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पैसा किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है या नहीं।
इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी और एसीसीयू टीम के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।