Latest news

बिलासपुर में खनिज माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने तीन दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 22 वाहनों और मशीनों को जब्त किया।


खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को जिले के रतखंडी, धुमा-मानिकपुर, लावर, राजपुर-केकती और बुतेना क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई।
अलग-अलग क्षेत्रों में क्या कार्रवाई हुई
रतखंडी (अरपा नदी क्षेत्र):
यहां अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।
धुमा-मानिकपुर क्षेत्र:
मिट्टी के अवैध उत्खनन में लिप्त 1 पोकलेन मशीन और 4 हाइवा वाहन पकड़े गए।
लावर क्षेत्र:
रेत का अवैध परिवहन करते हुए 1 हाइवा जब्त किया गया।
राजपुर-केकती क्षेत्र:
मिट्टी के अवैध उत्खनन में 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए।
बुतेना क्षेत्र:
मुरुम के अवैध उत्खनन में 1 जेसीबी मशीन पकड़ी गई।
पुलिस चौकी में रखे गए वाहन
जब्त किए गए सभी 22 वाहनों और मशीनों को फिलहाल पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।


लगातार जारी रहेगी कार्रवाई


खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि खनिज माफियाओं के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपसंचालक खनिज विभाग बिलासपुर।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।