Latest news

स्थापना दिवस पर ‘बस्ती चलो अभियान’ में उतरे अमर अग्रवाल, बोले— मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में ला रहीं बदलाव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर | 8 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर शहर में ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विकास नगर, पंडित देवकीनंदन दीक्षित नगर, बापू नगर, हेमू नगर, सरजू बगीचा और जूना बिलासपुर समेत कई इलाकों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठकों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गरीब और वंचित वर्ग सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है और योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है।
अग्रवाल ने वार्डों में लोगों से चर्चा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और बुनियादी सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं।
समस्याओं पर भी हुआ मंथन
दौरे के दौरान उन्होंने वार्डों की मूलभूत समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।
9 अप्रैल को इन वार्डों में रहेंगे सक्रिय
अभियान के अगले चरण में 9 अप्रैल को अमर अग्रवाल दक्षिण और पश्चिम मंडल के वार्डों का दौरा करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे:
सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक वार्ड 32 रामनगर
11:30 से 12:15 बजे तक वार्ड 23 अंबेडकर नगर
12:30 से 1:15 बजे तक वार्ड 21 ओम नगर
में बैठक कर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।