बिलासपुर, 07 जुलाई 2026।
भीषण गर्मी और तपती दोपहरी के बीच शहर के चौराहों पर ड्यूटी निभा रहे यातायात पुलिस के जवानों के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेनन के नेतृत्व में एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण की उपस्थिति में कांग्रेस जनों द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव के लिए गमच्छा प्रदान किया गया।




कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यातायात विभाग कार्यालय पहुंचकर यातायात प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे को गमच्छा सौंपा। यह गमच्छे कार्यालय के माध्यम से सभी ड्यूटी पर तैनात जवानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिए गए। इसके साथ ही कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी सीधे गमच्छा वितरित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग से ही यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकती है।
इस दौरान जावेद मेनन ने कहा कि यातायात विभाग के सिपाही, कर्मचारी और अधिकारी तेज धूप में लगातार खड़े रहकर शहर की यातायात व्यवस्था को संभालते हैं। ऐसे में गर्मी से राहत देने के लिए यह गमच्छा वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि रामाशंकर बघेल, रमजान गौरी, आयाज खान, रिजवान खान, मोनू ठाकुर, सज्जू खान और वकार खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

