Latest news

छत्तीसगढ़  में हैवानियत की हद… पशु के साथ अनाचार, वीडियो से खुली दरिंदगी की पोल, आरोपी गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

रायपुर, 7 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पशु के साथ न सिर्फ क्रूरता की बल्कि अनाचार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब घटना का वीडियो सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाठागांव इलाके से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ अमानवीय व्यवहार और अनाचार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों ने पूरे मामले की भयावहता उजागर कर दी। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष), निवासी सोनकर पारा, पुरानी बस्ती के रूप में की गई। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की तत्परता से खुला मामला
डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देशन में पुरानी बस्ती पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तेजी दिखाते हुए न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि यह भी साबित किया कि इस तरह की दरिंदगी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समाज में आक्रोश, सख्त सजा की मांग
घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
यह घटना एक बार फिर समाज के उस काले चेहरे को उजागर करती है, जहां विकृत मानसिकता इंसानियत की सारी हदें पार कर जाती है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।