Latest news

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के शह पर हो रहा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान – श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर ।

निर्वाचित जनप्रतिनिधि जो कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों से समर्थित है, उनकी उपेक्षा और उनका अपमान करने की मंशा से जो कार्य वर्तमान समय में हो रहे हैं वैसा आज तक नहीं हुआ, और बेलतरा क्षेत्र के विधायक श्री सुशांत शुक्ला के शह पर विभागीय अधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि जो विपक्षी पार्टियों से संबंधित हैं, उनका सार्वजनिक उपेक्षा अपमान कर रहे हैं, जो घोर निंदनीय और शर्मनाक है, यह बातें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 बिलासपुर श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास् ने कहा है, उन्होंने कहा कि वह विगत 20 वर्षों से ज्यादा समय से पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित होकर आ रहे हैं, लगातार पांच चुनाव उन्होंने जीता है, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत के तीन क्षेत्र आते हैं, कुछ ग्राम पंचायत कोटा जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बेलतरा के गांव उसमें आते हैं,, बेलतरा क्षेत्र में दो में भाजपा समर्थित जिला सदस्य हैं एक में वह कांग्रेस समर्थित है, विगत 2 वर्षों से ज्यादा समय से जब से सुशांत शुक्ला विधायक बने हैं क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि की लगातार उपेक्षा उनके शह पर हो रही है,, शासकीय कार्यक्रमों, उद्घाटन शिलान्यास अनावरण में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को ससम्मान अतिथि के रूप में आमंत्रित करना शिलालेख में उनका नाम होने की परंपरा रही है, और प्रोटोकॉल भी यही कहता है, परंतु वर्तमान समय में जो भाजपा से जुड़े हैं वहीं इस कार्यक्रम में आमंत्रित रहते हैं उन्हीं के नाम शिलालेख आदि में अंकित रहते हैं,, संगठन के पदाधिकारी के भी नाम अतिथि के रूप में छपाए जाते हैं, और शिलालेख में अंकित किए जाते हैं, परंतु निर्वाचित जनप्रतिनिधि जो कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों से दूर रखा जाता है, अधिकारियों से बात करने पर ऊपर से आया है, ऐसा जवाब देते हैं, स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की परंपरा चलना शर्मनाक है, उन्होंने प्रेस के माध्यम से कहा कि यदि भविष्य में सुधार नहीं किया गया तो इसी विषय में ऐसा कृत्य को शह देने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का घेराव और कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया जाएगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।