Latest news

रतनपुर में ‘खौफ का गैंग’ बेनकाब… राहगीरों को रोककर चाकू से हमला, पत्थरबाजी से दहशत — 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग पकड़े गए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। रतनपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट, मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं से फैली दहशत के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों पर राह चलते लोगों को रोककर पैसे मांगने, विरोध करने पर हमला करने और वाहनों पर पत्थरबाजी कर आतंक फैलाने के आरोप हैं।
पहली घटना: बाइक सवारों को रोककर पैसे मांगे, मना करने पर हमला
प्रार्थी सुमित कुमार रजवाड़े (36 वर्ष) ने थाना रतनपुर में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे।
जूनाशहर बाईपास रोड के पास पल्सर बाइक पर सवार 4 युवक पहुंचे और रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।
इस मामले में अपराध क्रमांक 251/2025 के तहत धारा 126(2), 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।
दूसरी घटना: शादी से लौट रहे युवकों पर हमला, चाकू मारकर किया घायल
दूसरे मामले में प्रार्थी राहुल सिदार (22 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मार्च 2026 की रात लगभग 9:30 बजे वह अपने साथियों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे।
जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर 4 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे, रास्ता रोककर पैसे मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और एक आरोपी ने अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले में धारा 126(2), 119(1), 296, 351(3), 118(1), 118(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस एक्शन: टीम गठित कर दबिश, आरोपियों ने कबूला जुर्म
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मनीष मरावी (21 वर्ष) — निवासी अमतरा, थाना कोनी
विक्रम मरावी (20 वर्ष) — निवासी जूनाशहर, थाना रतनपुर
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
02 विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पत्थरबाजी से दहशत फैलाने वाले भी गिरफ्तार
रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंककर दहशत फैलाने की शिकायत पर पुलिस ने अलग से कार्रवाई करते हुए:
सिद्धार्थ धुर्व्रे (20 वर्ष)
उमेन्द्र सिंह (25 वर्ष)
निवासी जूनाशहर को गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ धारा 170 BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम की भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
इस टीम में शामिल रहे:
निरीक्षक नीलेश कुमार पाण्डेय
उप निरीक्षक विष्णु यादव
सउनि दिनेश तिवारी
प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह
आरक्षक गोविंदा जायसवाल, धीरज कश्यप, संजय यादव

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।