Latest news

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 आरोपियों की गिरफ्तारी, 6 बाइक चोरी के मामलों का खुलासा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read



Bilaspur Chhattisgarh। बिलासपुर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर न सिर्फ चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को पकड़ा, बल्कि चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 6 मामलों का खुलासा करते हुए 2 लाख रुपये कीमत की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
बिलासपुर/जांजगीर/दुर्ग कनेक्शन: संगठित तरीके से हो रही थी चोरी
शहर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन में एसीसीयू बिलासपुर को सक्रिय किया गया। टीम ने घटनास्थलों और शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और सायबर सेल की तकनीकी मदद से उनके ठिकानों का पता लगाया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी बिलासपुर के मस्तुरी क्षेत्र के बेदपरसदा गांव के रहने वाले हैं और आसपास के जिलों—जांजगीर-चांपा और दुर्ग—में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
मुख्य आरोपी से खुली पूरी कड़ी
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से साहिल मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उसने चोरी के वाहन खरीदने वाले लोगों की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों और खरीददारों को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी (चोरी करने वाले):
साहिल मरावी (19 वर्ष), निवासी बेदपरसदा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
रितेश सेन (19 वर्ष), निवासी रामेश्वर नगर, भनपुरी, जिला रायपुर
निलेश शुक्ला उर्फ राजा (28 वर्ष), निवासी बेदपरसदा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
हिमांशु जगत (20 वर्ष), निवासी बेदपरसदा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
गिरफ्तार वाहन खरीददार:
नन्दकुमार रजक (26 वर्ष), निवासी बेदपरसदा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
सोनू केंवट (24 वर्ष), निवासी बेदपरसदा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
बरामद की गई मोटरसाइकिलें (कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये):
पैशन प्रो (CG 10 EK 6971) – ₹25,000
बजाज CT 100 (CG 11 KN 7988) – ₹25,000
होंडा CB Shine (CG 10 NB 1875) – ₹35,000
हीरो पैशन प्रो (CG 11 AU 6646) – ₹25,000
हीरो स्प्लेंडर (CG 11 CD 9216) – ₹25,000
होंडा CB Shine (CG 24 V 8274) – ₹65,000
इन मामलों का हुआ खुलासा:
थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर (अपराध क्रमांक 175/2024, धारा 379 भादवि)
थाना सिविल लाइन बिलासपुर (अपराध क्रमांक 1417/2025, धारा 303(2) BNS)
थाना सरकंडा बिलासपुर (अपराध क्रमांक 333/2024, धारा 379 भादवि)
थाना सरकंडा बिलासपुर (अपराध क्रमांक 307/2024, धारा 379 भादवि)
थाना सिटी कोतवाली जांजगीर-चांपा (अपराध क्रमांक 323/2024, धारा 379 भादवि)
थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (अपराध क्रमांक 176/2026, धारा 303(2) BNS)
टीम को मिला सम्मान और पुरस्कार
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, निरीक्षक देवेश राठौर, निरीक्षक सुम्मत साहू, निरीक्षक प्रदीप आर्या, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य सहित एसीसीयू और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी टीम की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।